मुक्तापुर स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर किशोर की मौत

समस्तीपुर : समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के मुक्तापुर स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर एक किशोर ट्रेन की चपेट में आ गया. गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए रेल अस्पताल में दाखिल कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. अंत्यपरीक्षण के लिए रेल पुलिस ने उसका शव सदर अस्पताल भेज दिया है. मृत किशोर […]

समस्तीपुर : समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के मुक्तापुर स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर एक किशोर ट्रेन की चपेट में आ गया. गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए रेल अस्पताल में दाखिल कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. अंत्यपरीक्षण के लिए रेल पुलिस ने उसका शव सदर अस्पताल भेज दिया है. मृत किशोर की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौक निवासी स्व. उमेश राय के पुत्र विक्की कुमार (14) के रूप में की गयी है.

घटना के संबंध में उसके परिजनों और साथ आयी रेल पुलिस का कहना था कि किशोर दरभंगा से आने वाली सवारी गाड़ी में सवार होकर मुक्तापुर आ रहा था. मुक्तापुर स्टेशन पर समस्तीपुर की ओर से आने वाली किसी ट्रेन के साथ सवारी गाड़ी की क्रासिंग थी. ट्रेन जैसे ही मुक्तापुर स्टेशन के पर पहुंची अचानक विक्की ट्रेन से गिर गया. जिसके कारण वह सामने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
सहयात्रियों और रेल पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए समस्तीपुर स्थित रेल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां मौत के बाद अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद किशोर की लाश उसके परिजनों को सौंप दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >