कल्याणपुर पीएचसी प्रबंधक का रुका वेतन

कल्याणपुर : डीएम प्रणव कुमार ने मंगलवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय पहुंचकर सभी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया़ मौके पर कमियों को देख पदाधिकारियों को फटकार भी लगाई़ वहीं पीएचसी के निरीक्षक के दौरान एनबीसीसी की खराब स्थिति समेत बेड पर गंदा चादर एवं मरीजों के बीच नास्ता में गड़बड़ी को देख हेल्थमैनेजर पर […]

कल्याणपुर : डीएम प्रणव कुमार ने मंगलवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय पहुंचकर सभी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया़ मौके पर कमियों को देख पदाधिकारियों को फटकार भी लगाई़ वहीं पीएचसी के निरीक्षक के दौरान एनबीसीसी की खराब स्थिति समेत बेड पर गंदा चादर एवं मरीजों के बीच नास्ता में गड़बड़ी को देख हेल्थमैनेजर पर विफरते हुये तत्काल प्रभाव से उसके वेतन रोकने का आदेश दिया़

ज्ञात हो कि प्रखंड कार्यालय में कार्यालय खुलते ही पूर्व की भांति कर्मी एवं अधिकारी निश्चित थे कि अचानक डीएम की गाड़ी देख कार्यालयों में अफरातफरी मच गयी़ वहीं डीएम ने प्रखंड कार्यालय की व्यवस्था को देखते हुए खिन्नता प्रकट किया तथा उपस्करों के रखरखाव पर बीडीओ एवं सीओ को फटकार लगाई़ वहीं उन्होनें बंद नजारत को देखते हुए नाजिर एवं बीडीओ पर तत्काल नजारत खोलने एवं समुचित कार्य संचालन के आदेश दिये़ वहीं आरटीपीएस काउण्टर का भी निरीक्षण किया

और तत्काल प्रमाण पत्र के निर्गत करने समेत कई आदेश दिये़ वहीं डीएम ने प्रखंड मध्य विद्यालय में पहुंच वर्गकक्ष में जाकर पढ़ाई की व्यवस्था का जायजा लिया़ वहीं शिक्षण व्यवस्था में सुधार को लेकर बीइओ से विद्यालयों का निरीक्षण करने का आदेश दिया़ वहीं कस्तुरबा विद्यालय एवं बीआरसी का भी निरीक्षण किया़ डीएम ने प्रखंड के सभी जर्जर भवनों की सूची तैयार कर रिर्पाट प्रस्तुत करने का आदेश दिया़ साथ ही सरकारी भवनों पर से अवैध कब्जे को जत्काल खाली कराने का आदेश दिया़ वहीं बाल विकास कार्यालय पहुॅच उपस्थिति पंजी की जांच किया

तथा एक कर्मी द्वारा उपस्थिति पंजी से लगातार अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लेते हुए सीडीपीओ से विस्तृत जानकारी समर्पित करने का आदेश दिया़ वहीं पीएचसी के निरिक्षण के दौरान पीएचसी में फैली अव्यस्था पर खिन्नता प्रकट करते हुए पीएचसी प्रभारी एवं हेल्थ मनैजर को कड़ी फटकार लगाई और हेल्थ मनैजर का वेतन रोका़ मौके पर बीडीओ धनंजय कुमार, सीओ प्रवीण कुमार सिन्हा, तरूण कुमार, जगदीश मिश्र, नन्दन प्रसाद, शशिप्रभा, डा. राजेन्द्र मिश्रा, दारोगा रामलखन सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >