तीन हत्यारोपियों के घर पुिलस ने की कुर्की-जब्ती

दलसिंहसराय : लोकनाथपुरगंज के बहुचर्चित रिटायर्ड कॉलेजकर्मी सीताराम चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को मामले में तीन प्राथमिकी हत्यारोपियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की़ मामले के प्राथमिकी अभियुक्त बनाये गये लोकनाथपुर मुहल्ले के मुरारी चौधरी, उसके पुत्र धनंजय चौधरी व मृत्युंजय चौधरी के घर व बथान में संपत्ति कुर्की की़ थानाध्यक्ष सह पुलिस […]

दलसिंहसराय : लोकनाथपुरगंज के बहुचर्चित रिटायर्ड कॉलेजकर्मी सीताराम चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को मामले में तीन प्राथमिकी हत्यारोपियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की़ मामले के प्राथमिकी अभियुक्त बनाये गये लोकनाथपुर मुहल्ले के मुरारी चौधरी, उसके पुत्र धनंजय चौधरी व मृत्युंजय चौधरी के घर व बथान में संपत्ति कुर्की की़ थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुबोध चौधरी व कांड अनुसंधानक अनि चंद्रदेव राय के नेतृत्व में थाने के पुलिस बल व सैप जवानों ने हुई कार्रवाई में सहयोग किया़ इसको लेकर थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी शैल देवी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में सात लोगों को नामजद किया गया है़

एसीजेएम कोर्ट से निर्गत कुर्की-जब्ती के आदेश के आलोक में आदेश तामिला के तहत मुरारी चौधरी व उसके पुत्रों धनंजय व मृत्युंजय के घर व बथान में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई़ एक अन्य आरोपी ढ़ेपूरा के संजीत कुमार चौधरी के घर भी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई होगी क्योंकि ये सभी फरार चल रहे हैं़ आगे कहा कि इनमें से एक प्राथमिकी अभियुक्त लहेरिया बाजार के विनोद कुमार को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है़ एक आरोपी भगवानपुर चकसेखू के मनोज कुमार मेहता कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुका है जबकि एक आरोपी का मामला ततकाल जिला न्यायालय में है़
थानाध्यक्ष ने कुर्की- जब्ती की कार्रवाई में घरों में रखे घरेलू सामान, एक टाटा 409 वाहन व अन्य सामान जब्त करने बात कही़ वहीं पुलिस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुटी थी़ मगर आरोपियों के घर कोई सदस्य मौजूद नहीं था़ बताते चलें कि लोकनाथपुर मुहल्ले निवासी सह आरबी कॉलेज दलसिंहसराय से रिटायर्ड कॉलेजकर्मी सीताराम चौधरी की बीते 12 जनवरी की देर शाम घर के सामने मंसूरचक सड़क पर सशत्र अपराधियों ने गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी थी़ मामले को लेकर मृतक की पत्नी के बयान पर थाने में सात नामजद व तीन अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुये प्राथमिकी कांड संख्या 12/ 2016 दर्ज की गई थी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >