बिथान : प्रखंड के सखबा उच्च विद्यालय के मैदान में सोमवार को नवयुवक संघ सखबा के बैनर तले हो रहे प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय विधायक राजकुमार राय ने किया. पन्द्रह दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच सुरहा क्रिकेट क्लब एवं चखम्बीर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया.
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरहा की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 8 विकेट पर 103 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाबी बल्लेबाजी करते हुए चखम्बीर की टीम ने मिर्ची के नाबाद 56 रन की बदौलत मात्र 12 ओवर में ही 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया. मैच में अंपायर की भूमिका में प्रशांत कुमार एवं कमेंटेटर अमिताभ सौरभ कर रहे थे. मौके पर संंजीव कुमार यादव, राजू कुमार रजनीश, सुदधु यादव, राकेश यादव, रत्नेश्वर यादव, राजेश कुमार राकेश, प्रमोद कुमार यादव, नंदन मुखिया, पंकज यादव, रमेश कुमार रमण आदि सक्रिय रूप में लगे थे.
वारिसनगर. प्रखंड के रामपुर मदरसा के खेल मैदान में चल रहे विधायक स्व वशिष्ठ नारायण सिंह ग्रांड क्रि केट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में आमिर एलेवन स्टार बहेड़ी की टीम ने स्पेशल एलेवन धर्मपुर की टीम को 4 रनों से पराजित किया . टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बहेड़ी की टीम ने पिन्टू के 27 गेंद पर 4 छक्का व 1 चौका की मदद से बनाए गए 33 रन तथा बबलू के 9 गेंद पर बनाए गए 28 रन की मदद से निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 136 रन बनाए . धर्मपुर के सोहेल ने 2 विकेट लिया. जवाब में खेलने उतरी धर्मपुर की टीम 15 ओवर में 132 रन ही बना पायी.
मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने के लिए मो शहनवाज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हाजी फैयाज अहमद के द्वारा प्रदान किया गया. अपोलो डेन्टल समस्तीपुर के सौजन्य तथा आफताब आलम व युवा एकता कमेटी के सौजन्य में हुए इस मैच के निर्णायक मो. फरीद आलम व अनिसूर रहमान, स्कोरर यासिर हुसैन एवं शमसे आलम, कमेन्टेटर संतोश कुमार व इरशाद अहमद थे. टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को बहेड़ी व कोयलाम के बीच खेला जायेगा.
