कपड़े पर वैट लगने से महंगाई में होगा इजाफा

समस्तीपुर : सरकार की ओर से कर निर्धारण के विरोध में कपड़ा व्यवसायीयों की हड़ताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा. शहर के अधिकांश वस्त्र दुकानें अपना शटर गिराकर दुकानों को बंद रखा. शहर के कपड़ा व्यवसायीयों के संघ ने टैक्स विरोध में शहर में जुलूस निकाला व प्रदर्शन किया. इसकी शुरुआत मारवाड़ी बाजार […]

समस्तीपुर : सरकार की ओर से कर निर्धारण के विरोध में कपड़ा व्यवसायीयों की हड़ताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा. शहर के अधिकांश वस्त्र दुकानें अपना शटर गिराकर दुकानों को बंद रखा. शहर के कपड़ा व्यवसायीयों के संघ ने टैक्स विरोध में शहर में जुलूस निकाला व प्रदर्शन किया. इसकी शुरुआत मारवाड़ी बाजार से की गयी. जहां सभी विक्रेताओं ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इसका नेत्तृत्व संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव मोर कर रहे थे.

संचालन रमेश बोहरा ने किया. धरना में वक्ताओं ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने आज जनता से छह महीने कपड़ा खरीदने के लिये मना किया. अब आगे जाकर वह जनता को कपड़ा नहीं पहनने की सलाह देगें. क्या बिहार में लोग बिना कपड़ा पहने रहेगें.आज भारत के किसी भी राज्य में कपड़ा पर कर नहीं है.सिर्फ बिहार जैसे पिछड़े राज्य में कर का भार थोंपा गया है. अगर बिहार सरकार कर वापस नहीं लेती है तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा.

साथ ही इसे और भी मुखर बनाया जायेगा. इस अवसर पर हादी हबीब, इंद्रदेव गुप्ता,राज कुमार केडिया, प्रल्हाद बोहरा, नेमीचंद जैन, प्रमोद भुदोलिया,विनोद झुनझुनवाला, निर्मल सर्राफ, पियुष गोयनका, अनुप पोद्धार,पिंटु मोदी, प्रदीप खेमका,प्रदीप गोयनका, संजय सुरेका, राजू पहुआ, बैधनाथ शर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >