बेटे ने बाप के पेट में घोंपा चाकू

मोरवा : कभी जिस बेटे के सहारे पर जिंदगी जीने के सपने बुनते थे आज वही कलयुगी बेटा बाप के जान के पीछे पड़ा है. पहले एक बेटे ने साथ छोड़ा और अब दूसरे ने ऐसी करतूत कर डाली जिसकी कल्पना उसने सपनों में भी नहीं किया होगा. बताया जाता है कि इन्द्रवारा निवासी स्व. […]

मोरवा : कभी जिस बेटे के सहारे पर जिंदगी जीने के सपने बुनते थे आज वही कलयुगी बेटा बाप के जान के पीछे पड़ा है. पहले एक बेटे ने साथ छोड़ा और अब दूसरे ने ऐसी करतूत कर डाली जिसकी कल्पना उसने सपनों में भी नहीं किया होगा. बताया जाता है कि इन्द्रवारा निवासी स्व. रघुनी राय के पुत्र मखन राय को उसके बेटे मुकेश कुमार ने चाकू घोंप कर घायल कर दिया. पुलिस द्वारा उसे पटोरी इलाज के लिए भेजा गया जहां उसके बयान को पुलिस ने कलमबंद कर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है.

इसमें चार लोगों को आरोपित किया गया है. ओपी अध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित ने अपने बयान में कहा है कि जब वह संध्या में अपने दलान में बैठा था कि उसके बेटे से किसी बात पर बहस हो गयी और उसके बेटे ने कुछ लोगों के साथ मिलकर मारपीट किया तथा चाकू उसे घोंप दिया. इस मामले में बतहु राय, मंजनू राय, प्रमिला देवी को भी नामजद किया गया है.

बताते चलें कि दो माह पूर्व ही मखन राय के एक बेटे सुकेश राय की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गयी थी जब एक बोलेरो गाड़ी चालक ने उसे ठोकर मार दिया और उसे गाड़ी में फंस जाने पर भी काफी दूर तक उसे घसिटता चला गया जहां घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. अभी उसका दर्द कम भी नहीं हुआ था कि एक और बेटे ने की करतूत ने इसे और गहरा जख्म दे दिया.ओपी अध्यक्ष ने बताया कि मामले की पड़ताल जारी है शीघ्र ही आरोपित पर कार्रवाई की जायेगी.

दरवाजे से पिकअप वैन चोरी
सरायरंजन. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव से शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा दरवाजे पर लगे बोलेरो पिकअप की चोरी कर ली. इसमें गाड़ी मालिक मनोज राय ने थाने में अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज करवायी है. वहीं थानाध्यक्ष राजा ने बताया की माामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >