सीबीएसइ हेल्पलाइन की शुरुआत आज से
समस्तीपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों की समस्याओं के निवारण के लिए नई सुविधा शुरू कर रहा है. 1 फरवरी से छात्रों को हेल्पलाइन की सुविधा मिलेगी. इसके जरिए छात्र अपनी समस्याएं सीबीएसइ के काउंसलर को टोल फ्री नंबर पर कॉल करके बता सकेंगे. यह हेल्पलाइन जून, 2016 तक संचालित होगी. इसके पीछे मकसद […]
समस्तीपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों की समस्याओं के निवारण के लिए नई सुविधा शुरू कर रहा है. 1 फरवरी से छात्रों को हेल्पलाइन की सुविधा मिलेगी. इसके जरिए छात्र अपनी समस्याएं सीबीएसइ के काउंसलर को टोल फ्री नंबर पर कॉल करके बता सकेंगे. यह हेल्पलाइन जून, 2016 तक संचालित होगी.
इसके पीछे मकसद यह है कि परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद परिणाम संबंधी बातों पर भी यदि छात्रों को किसी भी तरह का तनाव या शिकायत महसूस हो तो वे काउंसलर से खुलकर बात कर सकें. यह हेल्पलाइन सुविधा रोज सुबह आठ से रात 10 बजे तक खुली रहेगी. छात्र इस टोल फ्री नंबर 1800118004 पर कॉल कर सकेंगे.
एक मार्च से होगी दसवीं व 12वीं की परीक्षाएं
यहां बता दें कि सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं एक मार्च से प्रारंभ हो रही हैं. इधर सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीइटी) के इ-प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं. विद्यार्थी इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 21 फरवरी को होगी. प्रवेश पत्र में फोटो, हस्ताक्षर अथवा अन्य कोई त्रुटि में सुधार के लिए अभ्यर्थी 10 फरवरी तक बोर्ड की सीटीईटी यूनिट में संपर्क कर सकेंगे. इसके बाद बोर्ड त्रुटियों में कोई सुधार नहीं करेगा. परीक्षा दो पालियों में होंगी.