मोरवा : 44 सालों से अधिग्रहण की आस लगाये ब्रह्मदेव सादा हरिजन विद्यालय, रघुनाथपुर के दिन अब बहुरने लगे हैं. राष्ट्रपति ने इसके लिए अनुशंसा जारी कर दिया है. सन 1971 में हलई ओपी के रघुनाथपुर गांव में ब्रहमदेव सादा हरिजन प्राथमिक सह मध्य विद्यालय की स्थापना की गयी थी.
स्व. कर्पूरी ठाकुर के द्वारा इसकी आधारशिला रखी गयी थी. वैसे तो यह विद्यालय सभी मानकों पर खड़ा उतरता दिखाई देता है लेकिन न जाने क्यों अबतक प्रशासन इसकी सुधि नहीं ले पाया और यह मझधार में हिचकोले खाता रहा. विद्यालय के सचिव सह एचएम कलेश्वर चौधरी बताते हैं कि इसके लिए डीएम से लेकर सीएम तक के दरवाजे खटखटाये गये लेकिन आशानुरूप सफलता नहीं मिली. साल 2014 के दिसंबर में इसके लिए राष्ट्रपति के पास आवेदन दिया गया. जिला स्तर से से भी इसकी छानबीन शुरू की गयी.
