हथियार के बल पर 25 हजार रुपये लूटे

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के पतैली पश्चिमी पंचायत के वार्ड तीन में सोमवार को दो बाइक पर सवार चार की संख्या में आए अपराधकर्मियों ने ग्रामीण महन्थ सहनी से मारपीट करने व पिस्तौल सटाकर 25 हजार रु पये व बाइक की चाभी व मोबाइल लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के […]

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के पतैली पश्चिमी पंचायत के वार्ड तीन में सोमवार को दो बाइक पर सवार चार की संख्या में आए अपराधकर्मियों ने ग्रामीण महन्थ सहनी से मारपीट करने व पिस्तौल सटाकर 25 हजार रु पये व बाइक की चाभी व मोबाइल लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है.
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित श्री सहनी सोमवार को उजियारपुर बैंक से रु पये निकाल कर अपने मवेशी के लिए चोकर खरीद बाइक से बाबू लाल चौक के रास्ते करीब एक बजे दिन में कोरबद्धा स्थित अपने घर जा रहे थे.
इसी बीच पीछा कर रहे दो बाइक पर सवार चार की संख्या में आये अपराधियों ने ओवरटेक करते हुए बाबू लाल चौक से महज सौ गज की दूरी पर महन्थ सहनी को रोक कर उन्हें गाजा बेचने की बात करते हुए पिस्तौल सटा दी व मारपीट करते हुए उनके जेब में रहे 25 हजार रु पये, बाइक की चाभी व मोबाइल ले लिए. पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख सभी अपराधी गावपुर की ओर भागने में सफल रहे.
घटना के बाद श्री सहनी ने तत्काल इसकी सूचना थाने को दी. सूचना पर आये दल बल के साथ थानाध्यक्ष मधुरेंन्द्र किशोर ने अपराधियों का पीछा किया. लेकिन अपराधी भागने में कामयाब रहे. थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है, जल्द ही गिरफ्तार कर ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >