/ू/रअपडेट 2 :::::::::

नमाज अता करने के दौरान दो गुटी में हुई मारपीट हसनपुर. प्रखंड क्षेत्र में कुछेक मामले को छोड़ ईद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. मौजी गांव में नमाज अता करने के दौरान मुस्लिम समुदाय के दो गुटों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें एक ही पक्ष के जयमुल निशा, शैरूण, मो. हुसैन, अलीहसन जबकि […]

नमाज अता करने के दौरान दो गुटी में हुई मारपीट हसनपुर. प्रखंड क्षेत्र में कुछेक मामले को छोड़ ईद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. मौजी गांव में नमाज अता करने के दौरान मुस्लिम समुदाय के दो गुटों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें एक ही पक्ष के जयमुल निशा, शैरूण, मो. हुसैन, अलीहसन जबकि दूसरे गुट के जैमुल निशा जख्मी हो गयी. जिनको इलाज के लिए पीएचसी में भर्त्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार नमाज अता करने से मना करने पर मारपीट की घटना हुई है. वही अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर एवं लड़की के मस्जिद में चले जाने के कारण दोनों पक्षो में मारपीट हुई है. वैसे दो पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया है. मिलने लगा कनेक्शनमोरवा. कौवा चौक पर शुक्रवार को हुए बिजली के लिए सड़क जाम का व्यापक असर देखा जा रहा है. लोगों के घरों में बिजली के कनेक्शन लगने शुरू हो गये हैं. कौवा गांव के दर्जनों घरों में बिजली शनिवार से जलने लगा. इससे पहले आनन फानन में 25 केवीए के जला ट्रांसफार्मर गुरूवार को ही बदल दिया गया था. उसके बाद लोगों को बिजली मिलनी शुरू हो गयी. विभाग के इस क्रिया कलाप से लोगों में काफी हर्ष देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >