मोहनपुर. पटना उच्च न्यायालय की एक और मौका देने संबंधी घोेषणा के बाद यहां के शिक्षक समाज में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है़ मध्य विद्यालय सरारी की कुमारी विमला राय, प्राथमिक विद्यालय सरसवा की मीना कुमारी और मध्य विद्यालय डुमरी की रेखा कुमारी को जीवनदान मिल गया है़ ये शिक्षिकाएं दो बार दक्षता परीक्षा फेल हो गयी थी़ नियम के अनुरूप इन्हें सेवामुक्त किया जाना था़ स्वयं कोर्ट ने ऐसे शिक्षकों को अयोग्य कहते हुए एक निश्चित तिथि के भीतर नौकरी से हटाने का निर्देश दिया था़ परंतु नियोजित शिक्षक संघों के आग्रह पर जब सरकार ने एक और मौका देने की इच्छा व्यक्त की, तो कोर्ट ने अपने की निर्देश को स्थगित कर दिया था़ अब कोर्ट भी राजी हो गया है कि सरकार इन्हें एक और मौका दे़ उल्लेखनीय है कि नियोजित शिक्षकों को प्रति तीन वर्ष पर एक ऐसी परीक्षा से गुजरने का नियम बनाया गया था, जिसमें सफलता के बाद उन्हें नियत मानदेय में इंक्रीमंेट जोड़कर मिलता है.
दक्षता अनुत्तीर्ण तीन शिक्षिकाओं को मिला जीवनदान
मोहनपुर. पटना उच्च न्यायालय की एक और मौका देने संबंधी घोेषणा के बाद यहां के शिक्षक समाज में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है़ मध्य विद्यालय सरारी की कुमारी विमला राय, प्राथमिक विद्यालय सरसवा की मीना कुमारी और मध्य विद्यालय डुमरी की रेखा कुमारी को जीवनदान मिल गया है़ ये शिक्षिकाएं दो बार दक्षता परीक्षा […]
