बिना टिकट यात्रियों को पकड़ आरपीएफ ने भेजा जेल

जंक्शन पर चला टिकट चेकिंग अभियान समस्तीपुर. बिना टिकट चलने वाले यात्रियों की अब खैर नहीं है. इसका आदेश डीआरएम सुधांशु शर्मा ने मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी बीएनपी वर्मा व मंडल सुरक्षा आयुक्त को मंडल में विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है. इस बात की जानकारी देते हुये श्री वर्मा ने बताया कि […]

जंक्शन पर चला टिकट चेकिंग अभियान समस्तीपुर. बिना टिकट चलने वाले यात्रियों की अब खैर नहीं है. इसका आदेश डीआरएम सुधांशु शर्मा ने मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी बीएनपी वर्मा व मंडल सुरक्षा आयुक्त को मंडल में विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है. इस बात की जानकारी देते हुये श्री वर्मा ने बताया कि हर हाल में बिना टिकट यात्रा को रोकना है. इसके लिये रेल प्रशासन तत्पर है. सभी तरह की तैयारी कर विशेष टीम बनायी गयी है. इसमें डीसीएम वीरेन्द्र मोहन, एसीएम यूएस जायसवाल, मंडल के सभी डीसीआई सहित सभी सुपरवाइजर के अलावा सभी एसएस सहित आरपीएफ को इसमें शामिल किया गया है. हर ट्रेनों में जांच टीम टिकट के अलावा संदिग्ध स्थिति होने पर सामानों की जांच की जा रही है. इधर मंडल सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत ने बताया कि मंडल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक विशेष टीम बनायी गयी है. जिसमें आरपीएफ के इंस्पेक्टरों के अलावा महिला दस्ता को लगाया गया है. जिसमें नक्सली हमले जैसे हमले से निपटने को लेकर जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. साथ महिलाओं की सुरक्षा को ट्रेनों में विश्ेाष दस्ता से जांच करायी जा रही है. इसी क्रम में गुरुवार को स्थानीय जंक्शन पर नाथुन मांझी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. जिसमें बिना टिकट यात्रा करते दो लोगों को पकड़ा गया. जिनमें एक ने जुर्माना की राशि अदा करने बाद छूट गया. जबकि दूसरे को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया. चैन पुलिंग करते एक यात्री को पकड़ा गया. जिससे जुर्माने की राशि वसूल की गयी. श्री कुमार ने कहा महिला अवैध वेन्डरों पर शिकंजा कसा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >