प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं : पप्पू यादव

फोटो संख्या : 1124 तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 25 को समस्तीपुर बंदविशनपुर चौक पर सांसद ने की खुली सभासमस्तीपुर. जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह सांसद पप्पू यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है. अपराधियों का राज कायम हो गया है. किसी भी वर्ग के लोग आज […]

फोटो संख्या : 1124 तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 25 को समस्तीपुर बंदविशनपुर चौक पर सांसद ने की खुली सभासमस्तीपुर. जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह सांसद पप्पू यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है. अपराधियों का राज कायम हो गया है. किसी भी वर्ग के लोग आज बिहार में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. वे शुक्रवार को विशनपुर चौक पर खुली सभा को संबोधित कर रहे थे. सांसद ने कहा कि यदि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार बनी तो 72 घंटे के अंदर शराब बंदी कर दी जायेगी. तीन महीनों के अंदर माफियाओं की संपत्ति को जब्त कर लिया जायेगा. लालू व नीतीश की पार्टी के सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बीते 25 वर्षों के दौरान कोई ऐसा वर्ग अछूता नहीं रहा जिसकी खुशियों को नहीं छीना गया हो. सांसद ने अपराधियों का शिकार हुए गोरेलाल यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रशासन यदि आरोपितों की गिरफ्तारी 24 जुलाई तक सुनिश्चित नहीं करती है तो 25 जुलाई को समस्तीपुर बंद कराया जायेगा. इसके बाद भी यदि प्रशासन की नींद नहीं खुलती है तो खुद समस्तीपुर प्रशासन के सामने अनशन पर बैठेंगे. ताकि मृतक के परिजनों को न्याय मिल सके. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा, युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह त्यागी, उपाध्यक्ष बबन यादव, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शील कुमार राय, जिलाध्यक्ष राम वृक्ष राय, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार यादव, प्रधान महा सचिव नागमणि, सत्येंद्र यादव, गूंजन देवी, नवीन कुमार पप्पू, मुकुल कुमार, सगुनी देवी, रामपरी देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >