ग्यारह धुर जमीन के लिए रामचंद्र पोद्दार को गंवानी पड़ी थी जान

फोटो संख्या : 9 व 10 भज्जू ने बबलू के घर की विधवा से लिखाई थी जमीनकब्जा को लेकर उत्पन्न हो रहा है गतिरोध पूसा. इथाना क्षेत्र के गढिया चौक की महज 11 धुर जमीन के कारण बबलू पोद्दार के पिता स्व. रामचंद्र पोद्दार को अपनी जान गवानी पड़ी थी. बावजूद इसके मामला अब तक […]

फोटो संख्या : 9 व 10 भज्जू ने बबलू के घर की विधवा से लिखाई थी जमीनकब्जा को लेकर उत्पन्न हो रहा है गतिरोध पूसा. इथाना क्षेत्र के गढिया चौक की महज 11 धुर जमीन के कारण बबलू पोद्दार के पिता स्व. रामचंद्र पोद्दार को अपनी जान गवानी पड़ी थी. बावजूद इसके मामला अब तक नहीं सुलझ सका है. इस भूमि को लेकर बबलू पोद्दार के घरवालों का कहना है कि भज्जू महतो व उसके परिजनों ने घर की एक महिला को विश्वास में लेकर गलत तरीके से 11 धूर जमीन की रजिस्ट्री करा लिया. यह अवैध है. दबाव बना कर वह इस भूखंड पर कब्जा जमाने की चाहत रखता है. इधर, भूमि रजिस्ट्री कराने वाले भज्जू महतो का कहना है कि विधवा महिला के हिस्से की जमीन उसने उसकी इच्छा से लिखायी थी. जिसका दस्तावेज व केवाला संबंधी कागजात न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है. दूसरे पक्ष के लोग विधवा की जमीन औने पौने में लिखवाने की कोशिश में थे. कब्जा को लेकर बराबर तनाव उत्पन्न किया जाता है. जमीन पर धारा 144 लगा है. चौकीदार नियुक्त हैं. जिसके साथ गुरुवार की रात बबलू पोद्दार और उसके घरवालों ने मारपीट की. जिसके बाद पहुंची पुलिस पर भी हमला बोल दिया गया. इस संबंध में चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >