मंडल को जल्द मिलेगा आरपीएफ एसी : कमाडेंट

समस्तीपुर. महीनों से आरपीएफ एसी मंडल सहायक सुरक्षा आयुक्त का पद खाली है. जिससे कार्यालय का कार्य भी सुरक्षा को लेकर प्रभावित है. इस सबंध में पूछे जाने पर मंडल सुरक्षा आुयक्त कुमार निशांत ने बताया कि इस पर विभागीय प्रक्रिया रेलवे बोर्ड से होती है. प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी मिली है. जल्द ही […]

समस्तीपुर. महीनों से आरपीएफ एसी मंडल सहायक सुरक्षा आयुक्त का पद खाली है. जिससे कार्यालय का कार्य भी सुरक्षा को लेकर प्रभावित है. इस सबंध में पूछे जाने पर मंडल सुरक्षा आुयक्त कुमार निशांत ने बताया कि इस पर विभागीय प्रक्रिया रेलवे बोर्ड से होती है. प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी मिली है. जल्द ही पूरी प्रक्रिया होते ही इस पद पर पदाधिकारी की नियुक्ति होगी. वैसे सूचना मिल रही है कि यह नियुक्ति हो भी गयी है. प्रक्रिया के कारण अब तक योगदान नहीं दिया है. बता दें कि मंडल में अभी भी आरपीएफ की प्रशासनिक अधिकारियों की कमी के कारण प्रशासनिक व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर मुख्यालय को कई बार कमाडंेट ने भी लिखा था. जल्द ही अधिकारियों व जवानों की कमी दूर होने की संभावना जतायी जा रही है. बता दें के खासकर कुछ अधिकारियों में इंस्पेटरों का प्रशिक्षण में जाने से कार्यालय के कार्य व सुरक्षा पर असर दिख रहा है. ऐसे में अवैध वेडरों के खिलाफ मंडल में अभियान चलाने की बात हो या कोई बड़ी घटना की बात हो सब में परेशानी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >