शिक्षकों पर लगाया उदासीनता अपनाने का आरोपबीइओ ने निरीक्षण में मामला सत्य मिलाखानपुर. प्रखंड के मध्य विद्यालय मसीना में गुरुवार को उस समय अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी. जब खाना में कीड़ा देख छात्र व उनके अभिभावक उग्र हो गये. इसकी शिकायत करने बच्चे विद्यालय के बगल में स्थित बीआरसी कार्यालय में बैठे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तक पहुंच गये. बताया गया कि विद्यालय में एमडीएम को बच्चों को जब परोसा गया तो उसमें कीड़ा देख बच्चे भड़क गये. इसकी जानकारी कई अभिभावकों भी मिली. सूचना मिलते ही वे स्कूल में पहुंच आक्रोश जताया. एचएम व शिक्षकों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए मेनू के अनुसार भोजन नहीं देने व चावल छंटाई किये बिना ही खाना बनाकर बच्चों को देने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि खाना में पिल्लू मिलने का अर्थ स्पष्ट है कि स्कूल प्रशासन को इससे कोई मतलब नहीं है. किसी न किसी स्कूल में आए दिन इस तरह की घटनाएं होती ही रहती है. इससे बच्चे बीमार होने व हंगामा होने की सूचना के बावजूद भी शिक्षक सतर्क नहीं हो रहे है. इधर बच्चों की शिकायत पर पहुंचे बीइओ देवशरण प्रसाद ने एमडीएम खाना का निरीक्षण किया. जिसमें बच्चों की शिकायत सही पायी गयी. बीइओ के समझाने पर अभिभावक शांत हुये. बाद में शिक्षकों को चावल की साफ सफाई कर भोजन बनाने का निर्देश उन्होंने एचएम को दिया. साथ ही ऐसी घटना दोबारा नहीं होने की बात कही.
खाना में कीड़ा देख भड़के अभिभावक
शिक्षकों पर लगाया उदासीनता अपनाने का आरोपबीइओ ने निरीक्षण में मामला सत्य मिलाखानपुर. प्रखंड के मध्य विद्यालय मसीना में गुरुवार को उस समय अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी. जब खाना में कीड़ा देख छात्र व उनके अभिभावक उग्र हो गये. इसकी शिकायत करने बच्चे विद्यालय के बगल में स्थित बीआरसी कार्यालय में बैठे प्रखंड […]
