फोटो संख्या : 11 व 12 विद्यापतिनगर. प्रखंड के कांचा पंचायत में गुरुवार को मध्य विद्यालय के मैदान में आयोजित सरायरंजन रालोसपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ. उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने किया़ उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के राज्य में सूबे में शिक्षा का भविष्य अंधकारमय हो गया है. स्कूल में पढ़ाने वाले कई शिक्षक जब अपना नाम लिखना नहीं जानते, तो दूसरों को क्या पढ़ायेंगे़ उन्होंने कहा कि पिछले दस वषार्ें में सरकारी शिक्षा महज एक छलावा बन कर रह गयी है़ फर्जी टीचर भारत के भविष्य को ठग रहे हैं. सुशासन की बात करने वाले जंगलराज के अधिष्ठाता का खिलौना बन गये हैं़ लालू प्रसाद ने अपराध को बढ़ाकर बिहार को बदहाल कर दिया, तो नीतीश ने शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर बिहार को अंधकारमय कर दिया है. अपराध बढ़ा है़ चारों ओर लूट मचा है़ उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस राज को उखाड़ फंेकने की बात कही़ सम्मेलन को महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्षा यशोदा कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव कुमारी ज्योति, उपाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया़ अध्यक्षता पार्षद अनीता कुमारी ने की़ मोरवा : खुदनेश्वर मंदिर प्रांगण में रालोसपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. अध्यक्षता दिलीप कुमार चौधरी ने की. मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डा. अरुण कुमार, विनोद कुशवाहा, नूरहसन आजाद, विधानन्द राम, विनोद चौधरी, अनन्त कुशवाहा, कमलेश यादव, जिला पार्षद वीणा देवी, लाल बाबू सिंह, सकुन्ती देवी, रामचन्द्र कापर, प्रभुनन्दन राय, विश्वनाथ सिंह राकेश, सुजीत कुमार पटेल, कुंदन कुमार गिरि, फुल कुमारी देवी, महेश्वरी देवी आदि ने संबोधित किया.
नीतीश ने शिक्षा का भविष्य किया अंधकारमय : डॉ. अरुण
फोटो संख्या : 11 व 12 विद्यापतिनगर. प्रखंड के कांचा पंचायत में गुरुवार को मध्य विद्यालय के मैदान में आयोजित सरायरंजन रालोसपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ. उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने किया़ उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के राज्य में सूबे में शिक्षा का भविष्य अंधकारमय हो गया है. स्कूल में पढ़ाने […]
