शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने जताया सरकार के प्रति आक्रोश

कल्याणपुर. उच्च विद्यालय के प्रागंण में अनुमंडल माध्यमिक संघ समस्तीपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश्वर ठाकुर एवं सचिव नीतिश कुमार ने गुरुवार को पहुंचकर जहां समर्थन देने के लिए शिक्षकों के प्रति आभार जताया. वहीं पिछले चार माह से शिक्षकों के वेतनमान भुगतान नहीं होने पर स्थानीय अधिकारियों एवं सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए […]

कल्याणपुर. उच्च विद्यालय के प्रागंण में अनुमंडल माध्यमिक संघ समस्तीपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश्वर ठाकुर एवं सचिव नीतिश कुमार ने गुरुवार को पहुंचकर जहां समर्थन देने के लिए शिक्षकों के प्रति आभार जताया. वहीं पिछले चार माह से शिक्षकों के वेतनमान भुगतान नहीं होने पर स्थानीय अधिकारियों एवं सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए अबिलंव मानदेय की राशि जारी करने की मांग की़ खासकर रमजान का पूरा महीना बीत जाने के बाद ईद पर भुगतान के प्रति संवेदनहीन रहने के कारण सरकार की घोर भर्त्सना की़ एक सप्ताह के भीतर भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की भी बातें कहीं़ मौके पर संघ के प्रखंड सचिव मो. इकबाल, विद्यालय प्रधानाध्यापक उषा कुमारी, मनोज कुमार सिंह, सुखेन्द्र ठाकुर, दिनेष्वर ठाकुर, विनोद शर्मा, राजीव रंजन, कहकशां प्रवीण सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >