जियारपुर. नाजिरपुर पंचायत के जवाहरपुर गांव के वार्ड 12 में सेविका व सहायिका चयन करने, प्रखंड में जून माह का टेकहोम राशन वितरण नहीं करने, सीडीपीओ कार्यालय मंे व्याप्त भ्रष्टाचार सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर खेमयू कार्यकर्ताओ ने सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष गुरुवार को प्रदर्शन किया. सभा की अध्यक्षता सीताराम पासवान ने की. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम अंचल मंत्री महावीर पौद्दार ने कहा कि जवाहरपुर वार्ड 12 में सेविका व सहायिका का चयन नहीं करना घोर प्रशासनिक उदासीनता व लापरवाही को दर्शाता है. इन मुद्दों को लेकर सीपीएम 21 जुलाई को सड़क जाम करेगा. इस मौके परबुधन रजक, शिव प्रसाद, जगदीश महतो, ललित पासवान, कमलु पासवान आदि मौजूद थे.
खेमयू ने सीडीपीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
जियारपुर. नाजिरपुर पंचायत के जवाहरपुर गांव के वार्ड 12 में सेविका व सहायिका चयन करने, प्रखंड में जून माह का टेकहोम राशन वितरण नहीं करने, सीडीपीओ कार्यालय मंे व्याप्त भ्रष्टाचार सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर खेमयू कार्यकर्ताओ ने सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष गुरुवार को प्रदर्शन किया. सभा की अध्यक्षता सीताराम पासवान ने की. इस […]
