समस्तीपुर. नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक लॉज में घुसकर पांच अज्ञात लोगों ने छात्रों के साथ मारपीट की है. इसमें खगडि़या जिला का राजीव कुमार घायल हो गया. आरंभिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी है. घटना के संबंध में पीडि़त छात्र का कहना है कि गुरुवार की सुबह वह लॉज में ही था. इसी बीच पांच अज्ञात लोग उसके कमरे में घुस आये. मारपीट करने के साथ उसका लैपटॉप और पांच हजार रुपये लेकर चले गये. साथ हीं आरोपितों ने धमकी भी दी है. घटना की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.
लॉज में घुसकर छात्रों से की मारपीट
समस्तीपुर. नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक लॉज में घुसकर पांच अज्ञात लोगों ने छात्रों के साथ मारपीट की है. इसमें खगडि़या जिला का राजीव कुमार घायल हो गया. आरंभिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी है. घटना के संबंध में पीडि़त छात्र का कहना है कि गुरुवार […]
