बिहार को मिला ठोस आधार : विजय चौधरी

फोटो संख्या : 4कार्यकर्ता सरकार की रीढ़ समानप्रतिनिधि, विद्यापतिनगर. प्रखंड के मिर्जापुर गांव में विद्यापति प्लस टू विद्यालय उत्तर के मैदान में बुधवार की संध्या कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जल संसाधन व कृषि एवं सूचना प्रसारण मंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश सरकार में बिहार को विकास का […]

फोटो संख्या : 4कार्यकर्ता सरकार की रीढ़ समानप्रतिनिधि, विद्यापतिनगर. प्रखंड के मिर्जापुर गांव में विद्यापति प्लस टू विद्यालय उत्तर के मैदान में बुधवार की संध्या कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जल संसाधन व कृषि एवं सूचना प्रसारण मंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश सरकार में बिहार को विकास का ठोस आधार दिया है़ आने वाले पांच साल में विकसित बिहार का सपना साकार होगा़ उन्होंने कहा कि जदयू की सरकार बनाकर बिहार के लोगों ने अपने सुनहले अतीत को पुन: पटरी पर लाने का सौभाग्य प्राप्त किया तो दल के कार्यकर्ता ने सरकार का मार्गदर्शन कर बिहार के विकास में सरकार की मदद की़ इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सलाम, किसान आयोग के अध्यक्ष सीपी सिन्हा,जदयू जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी,पूर्व सांसद महेश्वर हजारी, प्रधान महासचिव प्रो. देवनाथ प्रसाद सिंह, भोलाकांत झा, रितु पासवान के अलावा दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया़ सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह की. संचालन सरायरंजन के जदयू अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद सिंह ने किया़बाक्सयोजनाओं का किया शिलान्यासविद्यापतिनगर. मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को हरपुर बोचहा में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनी पक्की नहर परियोजना का शिलान्यास किया़ इस मौके पर सभा की अघ्यक्षता मुखिया प्रेम शंकर सिंह ने की़ मंत्री श्री चौधरी ने हरपुर बोचहा में हुए विकास की प्रशंसा की़ इस अवसर पर मंत्री ने खनुआ बाया नदी घाट के किनारे नव निर्मित सामुदायिक भवन का भी उद्घाअन कर पंचायत को समर्पित किया़ मौके पर एसी कृष्ण कुमार,जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवंज दयू कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >