समस्तीपुर के छात्र की अररिया में मौत

फारबिसगंज : एसएसबी 56वीं बटालियन में सिपाही पद के लिए जारी शारीरिक परीक्षा में दौड़ के क्रम में एक अभ्यर्थी की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय लालू प्रसाद यादव पिता दमन प्रसाद यादव ग्राम सलहा, थाना व जिला समस्तीपुर के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार, एसएसबी में जीडी पद […]

फारबिसगंज : एसएसबी 56वीं बटालियन में सिपाही पद के लिए जारी शारीरिक परीक्षा में दौड़ के क्रम में एक अभ्यर्थी की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय लालू प्रसाद यादव पिता दमन प्रसाद यादव ग्राम सलहा, थाना व जिला समस्तीपुर के रूप में की गयी.
जानकारी के अनुसार, एसएसबी में जीडी पद पर बहाली के लिए चल रहे दौड़ के क्रम में अभ्यर्थी लालू प्रसाद यादव दूसरे चक्र में ही गिर कर बेहोश हो गया.
बहाली प्रक्रिया में लगे कमांडेट हेमोचंद्रा, सहायक कमांडेट 56वीं बटालियन एमसी पंडित, 28वीं बटालियन के चिकित्सक डॉ मानव महेश ठाकुर सहित एसएसबी जवानों ने युवक को एंबुलेंस से स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ आशुतोष कुमार ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद वरीय चिकित्सक डॉ हरि किशोर सिंह ने भी अस्पताल पहुंच कर युवक की जांच की और मौत की पुष्टि की.
इधर स्थानीय थाना के अनि हरेंद्र कुमार सिंह, सअनि पीबी मिश्र ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि इसकी सूचना मृतक लालू के परिजनों को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >