पीएचइडी के संवेदक से लूट की थी योजना

समस्तीपुर : जिले के खानपुर थाना के इलमासनगर चौक से सोमवार को गिरफर दो अपराधियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष कई खुलासे किये है. पुलिस सूत्रों की मानें तो इन अपराधियों के द्वारा पीएचइडी के एक संवेदक से पांच लाख रुपये लूट की योजना थी. बताया गया है कि वह संवेदक घटना के […]

समस्तीपुर : जिले के खानपुर थाना के इलमासनगर चौक से सोमवार को गिरफर दो अपराधियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष कई खुलासे किये है. पुलिस सूत्रों की मानें तो इन अपराधियों के द्वारा पीएचइडी के एक संवेदक से पांच लाख रुपये लूट की योजना थी.
बताया गया है कि वह संवेदक घटना के दिन उसी रास्ते रुपये लेकर दरभंगा जाने वाला था. लेकिन इससे पहले की पुलिस वहां आ धमकी और अपराधियों के मंसूबों पर पानी फिर गया.
पुलिस सूत्र बताते है कि इस मामले में संवेदक का कोई खास भी शामिल था. दूसरी ओर खानपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार विधाकर ने बताया कि अपराधियों ने जिस अंटू झा के नाम की चर्चा की है उसके उपर कोई भी आपराधिक मामला थाना में दर्ज नहीं है वैसे पुलिस सभी बिन्दुओं पर गहरायी से जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >