हत्या के लिए दी 10 हजार सुपारी

रोसड़ा : चार दिन पूर्व गोथरा गांव में 40 वर्षीय युवक की गला रेतकर हुई जघन्य हत्या मामले में मृतक की पत्नी एवं उसके कथित प्रेमी के बयान से लोगों का दिल दहल उठा है़ एक और अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है़ फिलहाल वह पुलिस गिरफ्त से बाहर […]

रोसड़ा : चार दिन पूर्व गोथरा गांव में 40 वर्षीय युवक की गला रेतकर हुई जघन्य हत्या मामले में मृतक की पत्नी एवं उसके कथित प्रेमी के बयान से लोगों का दिल दहल उठा है़ एक और अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है़ फिलहाल वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है़

स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार अवैध संबंध को बरकरार रखने एवं बाल बच्चों का भरण पोषण व महिला के साथ शादी रचा लेने की बात पर महिला को राजी किया गया़

तत्पश्चात महिला ने पति को रास्ते से हटाने के लिए पति की हत्या करने का आदेश अपने कथित प्रेमी को दे दी. उसके बाद कथित प्रेमी गोथरा गांव के डोमी महतो का पुत्र रामवृक्ष महतो ने अपने एक दोस्त मिर्जापुर के लखन महतो का पुत्र योगेन्द्र महतो उर्फ घंटोल को 10 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या करने के लिए राजी कर लिया़ पुलिस को दिये स्वीकारोक्ति बयान में धराये रामवृक्ष ने मामले का खुलासा करते हुए कहा है कि वह विगत 2010 से जीटीएफएस मल्टी सर्विसेज में बतौर कोर्डिनेटर के पद पर काम करता था़

घूम घूम कर एजेंट बनाने के सिलसिले में वह खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन गांव में लगातार जाया करता था़ वर्ष 2010 में ही मृतक की पत्नी रेखा देवी को वह जीटीएफएस से जोड़ दिया था. रेखा देवी से उसकी पहचान 2009 से ही थी़ वर्ष 2011 से उनका रेखा देवी से प्रेम प्रसंग चलने लगा़ लगातार एक दूसरे से मिलने के दौरान रेखा देवी से कई बार संबंध भी बनाया. धीरे धीरे इसकी जानकारी मृतक शिव कुमार सहनी को हो गयी़ वह रेखा देवी से मारपीट करने लगा.

इस कारण रामवृक्ष हमेशा के लिए उसके पति को रास्ते से हटाने की बात रेखा देवी से कही. रेखा देवी ने अपने 5 बच्चों की देख भाल एवं भरण पोषण की चिंता जतायी. इस पर रामवृक्ष ने उसे कोई दिक्कत नहीं देने एवं कुछ दिनों बाद उसके साथ शादी कर लेने की बात कहीं

विगत 11 जुलाई को मोबाइल पर रेखा देवी से बात की. जिस पर हत्या की योजना बनी़ रामवृक्ष ने शिव कुमार को इलमासनगर आने को कहा जहां उसे पंजाब वाले झंझट को समाप्त कराने का आश्वासन दिया़ उसके बाद रामवृक्ष ने अपने ही गांव के एक दोस्त

जोगिन्द्र महतो उर्फ गंटोल को इलमासनगर बुलाया़

योगिन्द्र को शिव कुमार की हत्या में साथ देने के लिए दस हजार रुपये में राजी कर लिया. इसके बाद दो मोटर साइकिल से तीनों समस्तीपुर के मगरदही घाट स्थित एक होटल में खाना खाय़े

वहीं शिव कुमार और जोगिन्द्र को दारु पिलाया़ इससे पहले इलमासनगर में ही रस्सी व चाकू खरीद लिया़ इसके बाद तीनों हत्या करने की जगह तलाशते हुए खोखशाहा, बोरिया, तारा मोहनपुर, महथी होते हुए सिंघियाघाट पहुंचे. फिर रहुआ, कलवारा बाला पर होते हुए लालपुर गोथरा रोड में पहुंचा. जहां शिव कुमार और जोगिन्द्र ने अपनी ताकत आजमाने की बात की. इसके बाद जोगिन्द्र ने शिव कुमार को पटक दिया़

इसके बाद रामवृक्ष ने शिव कुमार के गले में रस्सी लगाकर जोर से खींचने लगा इसी दौरान जोगिन्द्र ने शिव कुमार की छाती पर बैठ कर चाकू निकालकर गला रेत डाला़ खून से इन लोगों का कपड़ा भी गीला हो गया़ इसके बाद मृतक को वहीं छोड़ दोनों अपने अपने घर चले गय़े इस बीच हत्या से पूर्व एवं हत्या के बाद मृतक के पत्नी को रामवृक्ष ने मोबाइल पर काम हो जाने की जानकारी दे दी़

इधर घटना के बाद साक्ष्य छुपाने के ख्याल से मृतक की पत्नी ने खानपुर थाने में पति के विगत 5 दिनों से गायब रहने से संबंधित आवेदन दे डाला़ इसका पता तब चला जब शव की शिनाख्त हो गयी़ थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया की दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है़ साथ ही अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >