अब रविवार को भी संचालित होंगे विद्यालय

मोहनपुर. प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय अब सप्ताह के अन्य दिनों की तरह दिन भर खुले रहेंगे़ विद्यालयों में पठन-पाठन के साथ ही मध्याह्न भोजन योजना भी संचालित होगी़ इस आशय की सूचना आज मोहनपुर के बीआरपी अश्विनी कुमार पंडित ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी़ उन्हांेने कहा कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) […]

मोहनपुर. प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय अब सप्ताह के अन्य दिनों की तरह दिन भर खुले रहेंगे़ विद्यालयों में पठन-पाठन के साथ ही मध्याह्न भोजन योजना भी संचालित होगी़ इस आशय की सूचना आज मोहनपुर के बीआरपी अश्विनी कुमार पंडित ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी़ उन्हांेने कहा कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के निर्देश पर ऐसा किया जा रहा हैं़ उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक रविवार को मध्याह्न भोजन योजना का मेनू शुक्रवार की तरह पुलाव एवं काबुली चना रहेगा़ उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम 18 अक्तूबर तक लागू रहेगा़ 13 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक विद्यालयों में दुर्गा पूजा की भी छुट्टी नहीं रह पायेगी. ऐसा नियोजित शिक्षकों की हड़ताल की अवधि के सामंजन के लिए किया जा रहा है़ बीआरपी ने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अतिरिक्त बीआरपी एवं सीआरसीसी विद्यालयों की गतिविधियों का गहन अनुश्रवण करेंगे़ जिन विद्यालयों में लापरवाही पायी जायेगी, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >