राशि रहते फर्नीचर के अभाव में बिफरे बच्चेबच्चों ने खाना खाने से भी किया इनकारविद्यालय का पंखा खोले जाने से भड़के बच्चेप्रतिनिधि, खानपुरप्रखंड के उमवि विक्रमपट्टी में शुक्रवार को स्कूली बच्चों ने व्यवस्था के खिलाफ उग्र हो गये़ देखते ही देखते विद्यालय के एचएम पर मनमानी व तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया़ एवं मध्याह्न भोजन खाने से भी इनकार कर दिया़ शिक्षकों के लाख प्रयास के बाद भी बच्चे समझने को तैयार नहीं थे़ हालांकि गांव के लोगों के समझाने के बाद बच्चे शांत हुए़ हंगामा कर रहे बच्चों ने विद्यालय के एचएम पर विद्यालय के कक्षा में लगाये गये पंखा को खोल लेने एवं राशि रहते हुए भी बेंच-डेस्क की व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित बच्चों ने बताया कि कक्षा 8 में सिर्फ फर्नीचर की व्यवस्था है. जबकि अन्य कक्षा के लिए फर्नीचर के लिए राशि आ चुकी है़ इसके बावजूद भी एचएम द्वारा फर्नीचर की व्यवस्था नहीं की जा रही है़ बच्चों ने विद्यालय में पंखा लगवाने एवं व्यवस्था ठीक करने की मांग कर रहे थे़ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने यह भी बताया कि स्कूल में खेलने का सभी सामग्री उपलब्ध है. जब खेलने के लिए सामान की मांग करते हैं तो एचएम द्वारा डांट-फटकार कर भगा दिया जाता है़ इधर विद्यालय के एचएम पवन कुमार महतो से पूछने पर बताया कि बच्चे लोग एक माह पूर्व कक्षा का दरवाजा तोड़ दिया था़ जिस कारण पंखा खोल दिया गया़. गेट लगवाने के साथ ही पंखा लगा दिया जायेगा़ वहीं फर्नीचर के लिए राशि है़ फ र्नीचर की व्यवस्था की जा रही है जिसमें समय लगेगा.
व्यवस्था के खिलाफ बच्चों ने किया जमकर हंगामा
राशि रहते फर्नीचर के अभाव में बिफरे बच्चेबच्चों ने खाना खाने से भी किया इनकारविद्यालय का पंखा खोले जाने से भड़के बच्चेप्रतिनिधि, खानपुरप्रखंड के उमवि विक्रमपट्टी में शुक्रवार को स्कूली बच्चों ने व्यवस्था के खिलाफ उग्र हो गये़ देखते ही देखते विद्यालय के एचएम पर मनमानी व तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर […]
