ट्रांसफॉर्मर के लिए यातायात रोक कर जताया विरोध

सिंघिया. प्रखंड क्षेत्र के मोरवाड़ा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को जले हुये ट्रांसफॉर्मर को बदलने को लेकर सिंघिया-बहेरी सड़क को जाम कर दिया़ इससे यातायात कई घंटों तक बाधित रहा़ पंचायत के मुखिया पति सुमन सिंह, सचिन कुमार, सीताराम यादव, सिंघेश्वर साहु, बैजनाथ साहु, राम बरण मुखिया आदि का कहना था कि पांच महीनों […]

सिंघिया. प्रखंड क्षेत्र के मोरवाड़ा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को जले हुये ट्रांसफॉर्मर को बदलने को लेकर सिंघिया-बहेरी सड़क को जाम कर दिया़ इससे यातायात कई घंटों तक बाधित रहा़ पंचायत के मुखिया पति सुमन सिंह, सचिन कुमार, सीताराम यादव, सिंघेश्वर साहु, बैजनाथ साहु, राम बरण मुखिया आदि का कहना था कि पांच महीनों से गांव का दो ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है़ इस बीच विद्युत पदाधिकारी को आवेदन देने के बाद कई बार उन लोगों से मिलकर अनुरोध किया गया परंतु ट्रांसफॉर्मर को बदला नहीं गया. इससे लोग अंधेरे में रहने के लिए विवश हैं. इतना ही नहीं सुविधा होने के बाद भी बिजली के अभाव में लोग गरमी से परेशान हैं. विभाग की इस लापरवाही के कारण ऊब कर लोग आंदोलन करने के लिए सड़क पर आ गये़ इसी बीच मुखिया पति को जेइ ने मोबाइल से बातचीत कर आश्वासन दिया कि छह जुलाई तक ट्रांसफॉर्मर बदल दिया जायेगा. इसके बाद कई घंटों की सड़क जाम पर यातायात बहाल हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >