बाढ़ नियंत्रण विभाग को सतर्क रहने का निर्देशसभी पहलुओं पर प्रशासन ने लगा रही है निगाहें प्रतिनिधि, समस्तीपुर जिले को संभावित बाढ़ से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है़ इसके लिए बकायदा कार्य योजना तैयार कर ली गयी है़ आपदा प्रबंधन विभाग ने इसके लिए 19 बिंदुओं का निर्धारण कर दिया है़ साथ ही जिला प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण विभाग को संभावित बाढ़ की आशंका से निबटने के लिए हर पल तैयार रहने का निर्देश दिया है़ एडीएम आपदा गौतम पासवान ने बताया कि मॉनसून के आगमन के साथ ही बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों पर तेजी लाने का कार्य शुरू कर दिया गया है़ साथ ही सभी सीओ को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है़ आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों ने बताया कि जल्द ही तटबंध की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है़ इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में तटबंध की कड़ी निगरानी का निर्देश दिया गया है़ साथ ही नाव की उपलब्धता आदि की भी समीक्षा की गयी है़ प्रशासन की ओर से खास तौर से तटबंध की सुरक्षा व मरम्मत, नाव की उपलब्धता, नाव नाविकों के बकाये का भुगतान, मानव दवा की उपलब्धता, पशु दवा व चारे की व्यवस्था, पॉलीथिन की उपलब्धता, मोटर वोट व जैकैट की उपलब्धता, शिविर के लिए स्थलों का चयन, आवश्यक वस्तु जैसे चूड़ा, गुड़, सलाई आदि का दर निर्धारण, पर्यवेक्षण व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति, टेंट व महाजाल की उपलब्धता, गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति, खाद्यान्न के भंडारण की स्थिति, पेयजल व स्थायी शौचालय की व्यवस्था, राहत व बचाव दल का गठन, नोडल पदाधिकारी का नॉमिनेशन, संचार योजना, नियंत्रण कक्ष, वर्षा मापक यंत्र की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
बाढ़ से बचाव के लिए 19 बिंदुओं पर रखेगी नजर
बाढ़ नियंत्रण विभाग को सतर्क रहने का निर्देशसभी पहलुओं पर प्रशासन ने लगा रही है निगाहें प्रतिनिधि, समस्तीपुर जिले को संभावित बाढ़ से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है़ इसके लिए बकायदा कार्य योजना तैयार कर ली गयी है़ आपदा प्रबंधन विभाग ने इसके लिए 19 बिंदुओं का निर्धारण कर […]
