अपहृता समस्तीपुर में हुई बरामद

शिवाजीनगर. ओपी पुलिस ने क्षेत्र के बोरे गांव की कथित अपहृत महिला को समस्तीपुर से बरामद किया है. जिसके बाद उक्त विवाहिता महिला को मेडिकल जांच के लिये सदर अस्पताल ले जाया गया. उक्त जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी शिव राम दास ने देते हुए बतलाया की गुरु वार को रोसड़ा न्यायलय उक्त महिला को […]

शिवाजीनगर. ओपी पुलिस ने क्षेत्र के बोरे गांव की कथित अपहृत महिला को समस्तीपुर से बरामद किया है. जिसके बाद उक्त विवाहिता महिला को मेडिकल जांच के लिये सदर अस्पताल ले जाया गया. उक्त जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी शिव राम दास ने देते हुए बतलाया की गुरु वार को रोसड़ा न्यायलय उक्त महिला को बयान के लिय ले जाया जायेगा. बता दें कि उक्त महिला के पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. जिसमें बहेरी थाना के धनौली गांव निवासी मिथिलेश मंडल सहित छह लोगों को आरोपित किया था. इधर, रोसड़ा थाना के रानीपरती गांव में दो गुटों में हुई मारपीट में भाभी व देवर बुरी तरह से घायल हो गये. जिसके बाद परजिनों ने इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाया. जहां ओपी पुलिस ने घायलों से फर्द बयान ले कर मामला दर्ज किया गया. उक्त जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी शिवराम दास ने बताया कि महिला ने अपने बयान मेंं कहा है कि उसके पति बाहर मेंं सिंचाई विभाग में नौकरी करते हैं और उनके दो देवर गांव में ही संगोष्ठी में गये हुये थे. इसी बीच गांव के ही हरेंद्र सिंह शराब के नशे में गंदी हरकत करना लगा. विरोध करने पर मारपीट करने लगा. वहीं दोनों देवर को जानकारी मिली तो बचाव करने पहुंचे तो हरेंद्र सिंह अपने भाई व मां सहित पूरे परिवार के साथ आकार रॉड भाला व डंडे के साथ मारपीट करने लगे. जिससे बुरी तरह जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >