चोरी करने के आरोप में की धुनाई

समस्तीपुर : शहर के मगरदही घाट के पास एक महिला का सामान चोरी करने के आरोप में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने आरोपित की जमकर धुनाई कर दी. बताया जाता है वह चंदौली गांव से अपने मायके खानपुर ससुराल जा रही थी. अमतोर निवासी हरेराम सहनी की पत्नी टेंपो पकड़ने के इंतजार में मगरदही घाट […]

समस्तीपुर : शहर के मगरदही घाट के पास एक महिला का सामान चोरी करने के आरोप में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने आरोपित की जमकर धुनाई कर दी. बताया जाता है वह चंदौली गांव से अपने मायके खानपुर ससुराल जा रही थी. अमतोर निवासी हरेराम सहनी की पत्नी टेंपो पकड़ने के इंतजार में मगरदही घाट पर बैठी थी. अचानक अपने पर्स में रखे सामान की जांच की तो पता चला कि उसके पर्स से 31 सौ नगद के अलावा कुछ सामान चोरी हो गयी है.
जब उसने गहराई से पर्स की जांच की तो शक की सूई उसके बगल में बैठे दरभंगा जिले के हायाघाट निवासी विजय कुमार देव पर गयी. पूछताछ के बाद वाद विवाद बढ़ने लगा और उसकी पिटाई शुरू हो गयी. देखते देखते ही स्थानीय लोगों ने आरोपित की धुनाई करनी शुरू कर दी. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >