फोटो संख्या : 5 व 6 कृषि टास्क फोर्स की बैठक में योजनाओं की समीक्षा अवशेष राशि का करें प्रत्यर्पण : डीडीसी सभी बीडीओ को तीन दिनों के अंदर किसानों के बीच वितरण करने का आदेशप्रतिनिधि, समस्तीपुरसमाहरणालय के सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक में योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीडीसी आरके शर्मा ने कहा कि फसल क्षति का अनुदान हर हाल में किसानों के बीच सही सही व सूची के अनुरूप वितरण होनी चाहिए. इस क्रम में उन्होंने अब तक वितरण की गयी प्रखंडवार आवंटित राशि का ब्योरा भी प्राप्त किया. साथ ही सभी बीडीओ को तीन दिनों के अंदर किसानों के बीच वितरण करने का आदेश भी दिया. अवशेष राशि को नियमानुकूल प्रत्यर्पण करने की भी सलाह देते हुये सर्टिफिकेट देने का निर्देश दिया कि उनके प्रखंड में अब कोई भी योग्य किसान लाभ लेने से वंचित नहीं है. अगर शिकायत मिलती है तो संबंधित बीएओ पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक से अकारण अनुपस्थित पाये गये पटोरी एवं विद्यापतिनगर के बीडीओ से जुड़े कार्यों की समीक्षा नहीं की जा सकी. साथ ही दोनों प्रखंडों के बीडीओ से स्पष्टीकरण की मांग की गयी. कार्य में शिथिलता बरतने के कारण सरायरंजन बीएओ से भी स्पष्टीकरण तलब की गयी है.
दो बीडीओ व एक बीएओ से स्पष्टीकरण तलब
फोटो संख्या : 5 व 6 कृषि टास्क फोर्स की बैठक में योजनाओं की समीक्षा अवशेष राशि का करें प्रत्यर्पण : डीडीसी सभी बीडीओ को तीन दिनों के अंदर किसानों के बीच वितरण करने का आदेशप्रतिनिधि, समस्तीपुरसमाहरणालय के सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक में योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीडीसी आरके शर्मा ने […]
