जंकशन पर नहीं दिखता स्पेशल ट्रेन की जानकारी

समस्तीपुर. जंकशन पर रेल प्रशासन के द्वारा चलायी जा रही ट्रेन की जानकारी कही भी समय सारणी में नहीं दिखती है. बताया जाता है कि इससे ट्रेन पकड़ने आने वाले या बाहर से आने लोगों के लिये पूछताछ काउंटर से लेकर सीआइटी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. हद तो तब हो जाती है जब […]

समस्तीपुर. जंकशन पर रेल प्रशासन के द्वारा चलायी जा रही ट्रेन की जानकारी कही भी समय सारणी में नहीं दिखती है. बताया जाता है कि इससे ट्रेन पकड़ने आने वाले या बाहर से आने लोगों के लिये पूछताछ काउंटर से लेकर सीआइटी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. हद तो तब हो जाती है जब बुकिंग काउंटर या आरक्षण काउंटर के बाहर भी इसका बोर्ड या डिस्पले बोर्ड नहीं होना बेहद आश्चर्य है. जबकि सीसीएम ने इस तरह का आदेश निरीक्षण के क्रम में कई बार सीनियर डीसीएम के अलावा डीसीएम व डीसीआइ सहित सीएस व सीआरएस को दिया है. लेकिन उनके जाते ही आदेश को ठंडे बस्ते में डालकर छोड़ दिया जाता है. इस संबंध में डीसीएम वीरेन्द्र मोहन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही व्यवस्था की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >