पैक्स चुनाव के लिये मतदाता सूची प्रकाशित

समस्तीपुर. पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. इसके साथ ही पैक्सों के लिये मतदाता सूची पर दावा आपत्ति का कार्य शुरू कर दिया गया है. इस बाबत जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश ने बताया कि सदस्य 29 जून तक अपना दावा आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. इसमें नये नामों को […]

समस्तीपुर. पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. इसके साथ ही पैक्सों के लिये मतदाता सूची पर दावा आपत्ति का कार्य शुरू कर दिया गया है. इस बाबत जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश ने बताया कि सदस्य 29 जून तक अपना दावा आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. इसमें नये नामों को जोड़ने के साथ ही मृत सदस्यों के नाम हटाने केे लिये भी लिये भी सदस्य आवेदन दे सकते है. बताते चलें कि जिले में 225 पैक्स के विभिन्न पद रिक्त है. इसमें कुछ पैक्स ऐसे हैं जहां वर्ष 14 में कोरम के अभाव में चुनाव नहीं संपन्न हो सका था. इसके साथ ही कई पद उम्मीदवार के अभाव में रिक्त रह गये थे. इन पैक्सों में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव संपन्न कराये जाने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >