साक्षर भारत मिशन के तहत संचालित होंगे बुनियादी साक्षरता केंद्र 9763 प्रेरक व वीटी को दी गयी जिम्मेवारी प्रतिनिधि, समस्तीपुर साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता केंद्र संचालन के लिए जिले को विभाग के द्वारा इस वित्तीय वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जा चुका है. डीपीओ साक्षरता कुमारी संध्या ने सभी प्रखंडों में 22 जून से केंद्र को लक्ष्य के अनुरूप संचालन करने का निर्देश दिया है. लेकिन, किस प्रखंड में कितने केंद्रों का संचालन आज तक किया जा रहा है इसकी जानकारी अब तक कार्यालय को अप्राप्त है. हालांकि डीपीओ साक्षरता ने दो प्रखंडों से स्पष्टीकरण भी तलब की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार बुनियादी साक्षरता केंद्र के लिए इस वर्ष का लक्ष्य 129540 है. वहीं पिछले वित्तीय वर्ष को अवशेष लक्ष्य 65722 है. साक्षरता केंद्र पर महिला व पुरुषों को साक्षर बनाने के लिए 9763 भीटी व प्रेरकों की भी व्यवस्था की गयी है. साल में सफल परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा. इसके लिए दो परीक्षा भी आयोजित की जायेगी. प्रथम परीक्षा अगस्त व द्वितीय परीक्षा में आयोजित होगी. बताते चलें कि समस्तीपुर प्रखंड को 13544, कल्याणपुर को 16680, पूसा को 9734, ताजपुर को 6844, मोरवा को 8306, सरायरंजन को 12492, वारिसनगर क ो 8893, खानपुर को 9632, पटोरी में 7715, मोहनपुर में 5160, मो.नगर में 9563, दलसिंहसराय में 8793, विद्यापतिनगर में 7457, उजियारपुर में 14757, रोसड़ा में 8567, बिथान में 6966, शिवाजीनगर में 8963, सिंघिया में 9315, विभूतिपुर में 14901, हसनपुर में 10800 को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है. हालांकि अब तक मुख्यालय के द्वारा भीटी को प्रशिक्षण देने व केंद्र संचालन के लिए सामग्री के लिए राशि का आवंटन नहीं किया गया है.
195262 को साक्षर बनाने का दिया गया लक्ष्य
साक्षर भारत मिशन के तहत संचालित होंगे बुनियादी साक्षरता केंद्र 9763 प्रेरक व वीटी को दी गयी जिम्मेवारी प्रतिनिधि, समस्तीपुर साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता केंद्र संचालन के लिए जिले को विभाग के द्वारा इस वित्तीय वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जा चुका है. डीपीओ साक्षरता कुमारी संध्या ने सभी प्रखंडों […]
