बारिश ने फिर से बदला किसानी का मूड

मोरवा. मॉनसून की सौगात पाकर किसान गदगद नजर आ रहे हैं. बीते सोमवार को हुई जोरदार बारिश के बाद किसानों का बीज की दुकानों पर पहुंचना शुरू हो गया है. बीज दुकानदार विभिन्न प्रभेदों के धान बीज की जानकारी किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को दिन ओर रात […]

मोरवा. मॉनसून की सौगात पाकर किसान गदगद नजर आ रहे हैं. बीते सोमवार को हुई जोरदार बारिश के बाद किसानों का बीज की दुकानों पर पहुंचना शुरू हो गया है. बीज दुकानदार विभिन्न प्रभेदों के धान बीज की जानकारी किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को दिन ओर रात मिलाकर अच्छी बारिश हुई है. किसान बिचड़ा के लिये खेतों की जुताई कर बारिश का ही इंतजार कर रहे थे. बारिश होते ही किसान बीज लेने निकल पड़े. खेतों में खाद खल्ली के साथ धान के बिचड़े गिराने का काम शुरू हो गया है. क्षेत्र के प्रमुख बीज विक्रेता बबलू चौधरी का कहना है कि धान की खेती में किसान कम समय में तैयार होने वाले प्रभेद का इस्तेमाल कर उचित पैदावार पा सकते हैं. वैसे धान की खेती के लिये समय एकदम उपयुक्त है. इधर बारिश के बाद अनुकूल मौसम होते देख प्रखंड कृषि पदाधिकारी लोकनाथ ठाकुर ने बीज लेने से वंचित किसानों तुरंत बीज का उठाव कर धान की खेती शुरू करने का आह्वान किया है. पदाधिकारी का कहना है कि मॉनसून बिल्कुल सही समय पर दस्तक दिया है. किसान विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न खेती के तरीकों को अपनाकर अच्छी पैदावार पा सकते हैं. कम बारिश में ट्रांसप्लांटर और जीरो टिलेज अच्छी पैदावार देने में सक्षम है. अब जबकि बारिश होने लक्षण किसानों को दिखने लगा है तो किसानों के सुर भी बदलने लगे हैं. अब किसान भी हर हाल में पिछले साल से बेहतर धान की खेती करने का मूड बनाने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >