जिला का विकास ही मेरा संकल्प : रोमा

सरायरंजन. जिला का विकास ही मेरा प्रथम संकल्प है. हमेशा मैं आपके साथ रही हूं आगे भी रहेंगे. उक्त बातें जदयू, राजद, कांग्रेस, एनसीपी महागंठबंधन क ी विधान परिषद् उम्मीदवार रोमा भारती ने लोगों को संबोधित करते हुए कही. स्थानीय प्रखंड के भोजपुर हाट में गंठबंधन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामाश्रय साहनी ने कहा […]

सरायरंजन. जिला का विकास ही मेरा प्रथम संकल्प है. हमेशा मैं आपके साथ रही हूं आगे भी रहेंगे. उक्त बातें जदयू, राजद, कांग्रेस, एनसीपी महागंठबंधन क ी विधान परिषद् उम्मीदवार रोमा भारती ने लोगों को संबोधित करते हुए कही. स्थानीय प्रखंड के भोजपुर हाट में गंठबंधन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामाश्रय साहनी ने कहा कि लालू, नीतीश के हाथों को मजबूत करें. किसी के भी बहकावे में नहीं आये. गंठबंधन ही विकास को गति दे सकेगा. वहीं उपाध्यक्ष रघुवर राय ने कहा कि भाजपा वोट लेने के लिये बहुत कुछ कहती है व बाद में इसके क्रियान्वयन से पीछे हट जाती है. मौके पर जदयू क ी जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी, कांग्रेस के अबू तमीम, विश्वनाथ साह, फै जुररहमान फैज, लाल बाबू महतो, आलोक मेहता,रंजीत महतो, रामाश्रय प्रसाद सिंह,घनश्याम ठाकुर, रामबाबू चौरसिया, इजहार अशरफ,रामलाल झा, सदानंद झा, राज कुमारी सहनी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >