ग्रामीण प्रतिभाओं ने भी भरी सफलता की उड़ान

फोटो संख्या : 34 से 37समस्तीपुर. मैट्रिक परीक्षाफल प्रकाशित होने के बाद से जिले के छात्रों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. खासकर ग्रामीण प्रतिभाओं ने अपनी मेधा का डंका बजाते हुये प्रतिभा का परचम लहराया है. हाइस्कूल हसौली कोठी पतैली के छात्र-छात्राओं ने कम्पीटिशन कैफ सह साइंस कोचिंग सेंटर में ज्ञान […]

फोटो संख्या : 34 से 37समस्तीपुर. मैट्रिक परीक्षाफल प्रकाशित होने के बाद से जिले के छात्रों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. खासकर ग्रामीण प्रतिभाओं ने अपनी मेधा का डंका बजाते हुये प्रतिभा का परचम लहराया है. हाइस्कूल हसौली कोठी पतैली के छात्र-छात्राओं ने कम्पीटिशन कैफ सह साइंस कोचिंग सेंटर में ज्ञान अर्जित कर सफलता की ऊंची उड़ान भरी है. सेंटर के एमडी पंकज कुमार ने बताया कि छात्र सुनील, सूरज, शिव शंकर, प्रियंका, चांदनी, रंजू सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं ने 65 से 80 फीसदी अंक प्राप्त करने में सफलता पायी है. इधर, शहर के बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन की छात्रा अवंतिका कुमारी ने 371 व अंकिता कुमारी ने 347 अंक प्राप्त किये हैं. व्यवसायी गोपीजी की इन दोनों भतियों का कहना है कि वह आगे बैंकिंग सेवा में कैरियर निर्माण करना चाहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >