शिवाजीनगर. ओपी के वोरे गांव निवासी राम प्रगास मंडल ने अपनी शादीशुदा पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस को दिये बयान में उन्होंने कहा है कि उसकी पुत्री मंजूषा कुमारी की शादी कुछ दिनों पूर्व धनौली गांव निवासी चंदन कुमार के साथ हुई है. विगत दो जून को गौना कराकर उसके पति उसे ससुराल गये थे. विगत तीन जून को उसके पति काम करने के लिए वापस दिल्ली चले गये. इसी दौरान लड़की का प्रेमी धनौली गांव निवासी मिथलेश मंडल, अर्जुन मंडल, अखिलेश मंडल, मंजूषी देवी, उषा देवी एवं कमलेश मंडल ने शादी की नीयत से उसका अपहरण कर गायब कर दिया है. ओपी प्रभारी शिवराम दास ने बताया कि मामले की छानबीन कर दरभंगा जिला के बहेड़ी थाने की पुलिस के सहयोग से मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही अपहृता को बरामद कर लिया जायेगा. वैसे प्रथम दृष्ट्या यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. बावजूद पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश डाल रही है.
शादी की नीयत से विवाहिता का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
शिवाजीनगर. ओपी के वोरे गांव निवासी राम प्रगास मंडल ने अपनी शादीशुदा पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस को दिये बयान में उन्होंने कहा है कि उसकी पुत्री मंजूषा कुमारी की शादी कुछ दिनों पूर्व धनौली गांव निवासी चंदन कुमार के साथ हुई है. विगत दो जून को गौना कराकर उसके पति […]
