गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने यातायात रोका

फोटो संख्या : 2बिथान. थाना क्षेत्र के बिथान-हसनपुर मुख्य पथ के केलवाड़ी ढाला के पास स्थानीय पुलिस प्रशासन के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम किया. जाम कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में हुई मोटर साइकिल लूट के आरोप में शनिवार की दोपहर खैराकोट गंाव के रामचंद्र यादव के […]

फोटो संख्या : 2बिथान. थाना क्षेत्र के बिथान-हसनपुर मुख्य पथ के केलवाड़ी ढाला के पास स्थानीय पुलिस प्रशासन के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम किया. जाम कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में हुई मोटर साइकिल लूट के आरोप में शनिवार की दोपहर खैराकोट गंाव के रामचंद्र यादव के पुत्र भंटुन यादव को बिथान बाजार से पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना हाजत में बंद कर दिया है. जबकि भंटुन यादव इस मामले में पूरी तरह से निदार्ेष है. वहीं थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि विगत 23 मई की देर संध्या में कमलेश्वरीपुर निवासी पप्पू कुमार को जख्मी कर उनकी स्पलेंडर प्लस बाइक बीआर34एच-0659 को बिथान-बखरी पथ के गायघट डायवर्सन पर आधा दर्जन की संख्या में मौजूद अपराधियों ने लूट ली थी. लूटी गयी बाइक के साथ खैराकोट गांव निवासी अशोक मुखिया को बिथान बाजार से विगत 12 जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस घटना में भंटुन यादव की संलिप्तता सामने आयी है. इसके आधार पर पुलिस ने शनिवार को उसकी गिरफ्तारी की. फिर उसे जेल भेज दिया गया. इधर, ग्रामीणों की जाम के कारण तपती धूप में दर्जनों वाहन फंसे रहे. इससे यात्रियों को इस भीषण गरमी में परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम के कारण पूर्व प्रमुख विभा देवी समेत स्कूली वाहन भी फंसे रहे. जाम समाप्त कराने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >