फोटो संख्या : 1 चोरों ने पंचायत के अलग-अलग घरों में दिया घटना को अंजामप्रतिनिधि, मोहनपुरचोरों ने अलग-अलग चार घरों में शनिवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी गये समानों की कीमत लगभग चार लाख रुपया आंकी जा रही है़ ओपी क्षेत्र जलालपुर पंचायत में एक ही पिता के तीन बेटों के परिवार में यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि जलालपुर के राजेश राय के पुत्र हेमांशु कुमार, सुधांशु कुमार और गजेंद्र कुमार के घरों में चोर पिछले दरवाजे को तोड़कर घरों में घुस गये़ गरमी के कारण तीनों परिवार के लोग अपने-अपने घरों की छतों पर सो रहे थे़ चोरों ने लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात, पचास हजार नकद और हजारों रुपये के मूल्य के वस्त्र चुरा लिये़ चोरी करने के बाद जनेर के खेत में जाकर चोरों ने मुर्गा और दारू की दावत की. सुबह में घर से कुछ ही दूरी पर एक जनेर के खेत में कुछ समान बिखरे हुए शौच के लिए गये लोगों ने देखा. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गयी़ पुलिस ने चोरी हुए परिवार को समान सौंप दिया़ बिखरे पड़े समान में परिवार के लोगों का शैक्षिक प्रमाण पत्र, कुछ खाली पेटियां, खाली अटैची व दूसरे समान फेंके थे़ जिन्हें चोरांे ने अपने काम के लायक नहीं समझा़ बाकी समान वे अपने साथ ले गये़ दूसरी ओर रामचंद्रपुर दशहरा गांव के सुधांशु प्रसाद राय के घर में भी चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई है. घर में से चोरों को नकदी व कुछ समान हाथ लगे. घटना की प्राथमिकी मोहनपुर ओपी में दर्ज करायी गयी है. घटनास्थल पर पुलिस ने पहंुच कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है. ओपी प्रभारी सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
जलालपुर पंचायत के चार घरों से लाखों की चोरी
फोटो संख्या : 1 चोरों ने पंचायत के अलग-अलग घरों में दिया घटना को अंजामप्रतिनिधि, मोहनपुरचोरों ने अलग-अलग चार घरों में शनिवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी गये समानों की कीमत लगभग चार लाख रुपया आंकी जा रही है़ ओपी क्षेत्र जलालपुर पंचायत में एक ही पिता के तीन बेटों के […]
