समस्तीपुर : लक्ष्य की धुन में ऐसे लग जाएं कि उसी के सपने दिखे और कुछ नहीं. एक दिन ऐसा आयेगा जब तुम बुलंदी की शिखर पर दिखाई दोगे. उक्त बातें शहर के काशीपुर स्थित प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान शिक्षा वाटिका के निदेशक एनके चौधरी ने जेइइ एडवांस के रिजल्ट घोषित होने के बाद कही.
संस्थान से आइआइटी जेइइ एडवांस में विशाल कुमार विक्रम ने सफलता अजिर्त कर संस्थान के साथ जिले का नाम रोशन किया है. विशाल ने 3516 रैंक हासिल किया है. कुछ दिन पहले बीसीइसीइ मेन्स में संस्थान से कुल 14 छात्र-छात्राओं के सफलता अजिर्त की है जिसमें तीन छात्र मेडिकल में एवं 11 छात्र इंजीनियरिंग में चयनित हुए हैं. इसमें सोनम को 39 रैंक, विक्रम को 64 रैंक एवं कुणाल को 129 रैंक हासिल हुआ है.
संस्थान के निदेशक ने कहा कि वैसे मेधावी छात्र जो बाहर जाकर मोटी रकम खर्च करने में समक्ष नहीं है उन्हें संस्थान से स्कॉलरशिप देकर नामांकन लिया जा रहा है. संस्थान की ओर से अगला बैच 26 जून एवं 17 जुलाई से शुरू की जा रही है. जिसमें जुलाई अंत तक नामांकन जारी रहेगा.
