58 % परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा माध्यमिक परीक्षा 2015 का परिणाम घोषित किये जाने के बाद से जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जश्न का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार 58 फीसदी परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. वहीं 23 फीसदी परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने में सफलता […]

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा माध्यमिक परीक्षा 2015 का परिणाम घोषित किये जाने के बाद से जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जश्न का माहौल है.
मिली जानकारी के अनुसार 58 फीसदी परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. वहीं 23 फीसदी परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने में सफलता पायी है. डीइओ बीके ओझा ने बताया कि छात्रों से ज्यादा छात्राएं इस वर्ष प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. बताते चलें कि इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में 68704 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें 29876 छात्र व 38828 छात्राएं शामिल थे. इधर, समिति के द्वारा परीक्षाफल के घोषित किये जाने की तिथि के बाद से शनिवार को साइबर कैफे में परीक्षाफल जानने की उत्सुकता चरम पर दिखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >