विद्यापति प्लस टू उत्तर में योग शिविर का आयोजन

विद्यापतिनगर. स्थानीय विद्यापति प्लस टू विद्यालय उत्तर में शनिवार को योग शिविर लगाया गया़ इसमें शिक्षक बच्चे एवं अभिभावक ने भाग लेकर शिविर को सफल बनाया़ बतौर प्रशिक्षक नरेश बाबा ने योग प्रशिक्षण के साथ अलग अलग रोग में होने वाले लाभ की जानकारी दी़ अहले सुबह शिविर में पहुंचने के लिये जहां विद्यालय के […]

विद्यापतिनगर. स्थानीय विद्यापति प्लस टू विद्यालय उत्तर में शनिवार को योग शिविर लगाया गया़ इसमें शिक्षक बच्चे एवं अभिभावक ने भाग लेकर शिविर को सफल बनाया़ बतौर प्रशिक्षक नरेश बाबा ने योग प्रशिक्षण के साथ अलग अलग रोग में होने वाले लाभ की जानकारी दी़ अहले सुबह शिविर में पहुंचने के लिये जहां विद्यालय के बच्चों की कतार लगी थी वहीं उनके अभिभावक व स्थानीय ग्रामीणों में भी इसे लेकर उत्सुकता बनी रही़ विद्यालय के पांच सौ से अधिक छात्र छात्राएं के शामिल होने से योग को लेकर हो रहे प्रचार प्रसार के सकारात्मक पलहू यहां फलीभूत होते दिखायी पड़ा़ ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया़ योग गुरु स्थानीय ब्यालीस बाबा आश्रम के वरिष्ठ शिष्य नरेश बाबा ने योग अभ्यास के दौरान बताया कि योग का मानव जीवन में उतना ही महत्व है जितना प्राणी जगत के लिये हवा व पानी का़ कहां योग से मानव शरीर ही नहीं मस्तिष्क भी स्वस्थ्य रहता है़ इसलिए योग सबों के लिये अनिवार्य है़ं शिविर में प्राचार्य डॉ शोएब अंसारी, शिक्षक विजय कुमार साह, प्रभु नारायण चौधरी, अजय कुमार सिंह, अजय झा, शिवेंद्र कुमार ठाकुर, इंदु कुमार, सावित्री कुमारी, वीरेंद्र सिंह परमहंस सिंह आदि अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >