विज्ञापनदाता की खबरसमस्तीपुर. तकनीकी शिक्षा में फिलहाल मैकेनिकल ब्रांच उफान पर है. इसमें नामांकन कराने वाले अधिकतर छात्रों को रोजगार के अवसर प्लेसमंेट के आधार पर मिल जाते हैं. उक्त बातें काउंसलर अनंत सिंह व संटू सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कही. स्थानीय समाधान कैरियर सेंटर की ओर से कार्यालय परिसर में तकनीकी शिक्षा व भविष्य विषय पर आयोजित सेमिनार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्रों को बताया गया कि उसी संस्था में नामांकन लें जिसकी मान्यता हो व उसके प्लेसमेंट रिकॉर्ड की जांच करें. वहीं किसी भी संस्था को अपना ऑरिजनल प्रमाण पत्र कभी नहीं सौंपे. इससे आपके साथ फर्जीवाड़ा की गुंजाइश रहती है. बेहतर हो कि नामांकन के बाद फोन कर संस्था से इसकी जांच करा लें. किसी को भी डोनेशन न दें. वहीं छात्र व छात्राओं से उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली गयी. मौके पर सुशील झा, गौतम झा, चंदन झा आदि शामिल थे.
अभी तकनीकी शिक्षा में मैकेनिकल ब्रांच का क्रे ज
विज्ञापनदाता की खबरसमस्तीपुर. तकनीकी शिक्षा में फिलहाल मैकेनिकल ब्रांच उफान पर है. इसमें नामांकन कराने वाले अधिकतर छात्रों को रोजगार के अवसर प्लेसमंेट के आधार पर मिल जाते हैं. उक्त बातें काउंसलर अनंत सिंह व संटू सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कही. स्थानीय समाधान कैरियर सेंटर की ओर से कार्यालय परिसर में तकनीकी […]
