आपदा के समय अब गाड़े जायेंगे चापाकल

समस्तीपुर. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अब आपदा राहत जैसे बाढ़ सुखाड़ के समय खुद चापाकल गाड़ सकेगी. सरकार ने ऐसे विपत्तियों के समय चापाकल गाड़ने के लिये विभाग को कोटा निर्धारित किया है. इसके तहत विभाग किसी भी जगह अपने स्तर से 100 की संख्या तक चापाकल गाड़ सकेंगे. इस बाबत शहरी प्रमंडल के सहायक […]

समस्तीपुर. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अब आपदा राहत जैसे बाढ़ सुखाड़ के समय खुद चापाकल गाड़ सकेगी. सरकार ने ऐसे विपत्तियों के समय चापाकल गाड़ने के लिये विभाग को कोटा निर्धारित किया है. इसके तहत विभाग किसी भी जगह अपने स्तर से 100 की संख्या तक चापाकल गाड़ सकेंगे. इस बाबत शहरी प्रमंडल के सहायक अभियंता नोयल वर्मा ने बताया कि अब विभाग ऐसे जगह पर खुद ही निर्णय लेकर चापाकल गाड़ सकेंगे. इससे आपदा के समय यहां बसे लोगों क ो स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा. बताते चलें कि जिले में नये चापाकल गाड़ने के लिये विभाग यहां के विधायकों व विधान पार्षद की अनुशंसा पर ही निर्भर रहती थी. इसके मनाही करने पर चापाकल गाड़ना मुमकिन नहीं होता था. स्वयं का कोटा बनने से अब ऐसे जगहों पर चापाकल गाड़ना अब आसान हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >