पूछताछ के बाद गिरफ्तारों को भेजा गया जेलगिरोह के तीसरे सदस्य की तलाश में जुटी नगर पुलिससमस्तीपुर. शहर के काशीपुर स्थित वार्ड नंबर 12 से गत 29 मई को चोरी कुलानंद झा की गयी बाइक मुफस्सिल थाने के डढि़या बेलार गांव निवासी मनोज साह के दरवाजे पर से गुरुवार को बरामद हुई. इस मामले में नगर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं तीसरे सदस्य की तलाश में जुटी है. जेल भेजे गये लोगों में मनोज साह और कोरबद्धा निवासी अशर्फी दास के पुत्र अमरजीत कुमार हैं. जानकारी के अनुसार बाइक चोरी होने के बाद कुलानंद ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दी थी. इसके बाद से नगर पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी ही थी कि गुरुवार को किसी ने कुलानंद को जानकारी दी कि उसकी बाइक डढि़या बेलार गांव में एक दरवाजे पर लगी है. सूचना मिलते ही उन्होंने नगर पुलिस को साथ कर डढि़या बेलार पहुंचे तो पता चला कि मनोज साह ने अशोक साह नामक किसी व्यक्ति से इस बाइक खरीफ 16 हजार रुपये में की है. इसके बाद पुलिस मनोज को गिरफ्तार कर बाइक के साथ थाने ले आयी. पूछताछ के क्रम में मनोज ने कोरबद्धा के अमरजीत का नाम उगला. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं अशोक साह भनक लगते ही फरार हो गया. इसकी तलाश में पुलिस जुटी है. पुलिस का बताना है कि इस मामले में तफ्तीश जारी है. कानूनी प्रक्रिया के बाद बाइक संबंधित व्यक्ति को सौंप दिया जायेगा. वहीं दोनों गिरफ्तार लोगों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है.
बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
पूछताछ के बाद गिरफ्तारों को भेजा गया जेलगिरोह के तीसरे सदस्य की तलाश में जुटी नगर पुलिससमस्तीपुर. शहर के काशीपुर स्थित वार्ड नंबर 12 से गत 29 मई को चोरी कुलानंद झा की गयी बाइक मुफस्सिल थाने के डढि़या बेलार गांव निवासी मनोज साह के दरवाजे पर से गुरुवार को बरामद हुई. इस मामले में […]
