मिथिला डेयरी ने चलाया पशु टीकाकरण अभियान

समस्तीपुर. मिथिला दुग्ध संघ, समस्तीपुर ने पशुपालकों के हित में पूरे संघ कार्यक्षेत्र समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी जिले में सामूहिक एचएसबीक्यू गलघोंटू एवं लंगड़ी टीकाकरण अभियान शुक्रवार से प्रारंभ किया. यह अभियान आगामी 30 जुलाई तक चलेगा. इस अभियान का विधिवत शुभारंभ संघ के प्रबंध निदेशक डीके श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया. प्रबंध निदेशक […]

समस्तीपुर. मिथिला दुग्ध संघ, समस्तीपुर ने पशुपालकों के हित में पूरे संघ कार्यक्षेत्र समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी जिले में सामूहिक एचएसबीक्यू गलघोंटू एवं लंगड़ी टीकाकरण अभियान शुक्रवार से प्रारंभ किया. यह अभियान आगामी 30 जुलाई तक चलेगा. इस अभियान का विधिवत शुभारंभ संघ के प्रबंध निदेशक डीके श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया. प्रबंध निदेशक ने जानकारी दी कि पशु टीकाकरण पशुपालक किसानों के दरवाजे पर प्रशिक्षित टीकाकरण कार्यकर्ता द्वारा किया जायेगा. इस अभियान से पशु रोगमुक्त रहेंगे जिससे पशुओं के उत्पादकता में वृद्धि होगी. साथ-साथ किसानों का आर्थिक विकास होगा. उनके द्वारा किसान बंधुओं से आग्रह किया गया कि इस टीकाकरण अभियान में अपने शत-प्रतिशत पशुओं को टीकाकरण करावें जिससे उनके पशु स्वस्थ्य रह सके. प्रबंध निदेशक द्वारा संघ से जुड़े सभी दुग्ध उत्पादक किसान, समिति अध्यक्ष, सचिव, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया. कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी संघ के फिल्ड स्टाफ से प्राप्त किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >