बैगनी स्केच पेन से मतदान करेंगे मतदाता

छह हजार से अधिक मतदाता करेंगे विधान परिषद चुनाव में मतदानप्रतिनिधि, समस्तीपुर विधान परिषद के चुनाव में मतदाता, मतदान के लिए सिर्फ बैगनी स्केच पेन का ही उपयोग कर सकते हैं़ इस बाबत मतदान केंद्र पर मतपत्र के साथ पेन दिया जायेगा़ साथ ही अन्य कोई भी कलम या पेंसिल व बॉलपेन का इस्तेमाल नहीं […]

छह हजार से अधिक मतदाता करेंगे विधान परिषद चुनाव में मतदानप्रतिनिधि, समस्तीपुर विधान परिषद के चुनाव में मतदाता, मतदान के लिए सिर्फ बैगनी स्केच पेन का ही उपयोग कर सकते हैं़ इस बाबत मतदान केंद्र पर मतपत्र के साथ पेन दिया जायेगा़ साथ ही अन्य कोई भी कलम या पेंसिल व बॉलपेन का इस्तेमाल नहीं करेंगे़ इधर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एम़ रामचंद्रुडु ने बताया कि प्रत्याशी के नाम से सामने स्थित अधिमानता क्रम वाले स्तंभ में अपने पहले पसंद के प्रत्याशी को अंक एक लिखकर मतदान करें़ वहीं शेष बचे हुए प्रत्याशी के लिए अपनी अगली अधिमानताएं बाद के अंकों में 2, 3, 4 आदि के रूप में अंकित किया जायेगा़ निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी के नाम के सामने केवल एक ही अंक अंकित करें़ समान अंक एक से अधिक प्रत्याशियों के नाम के सामने अंकित नहीं किया जाना चाहिए़ जबकि मतपत्र पर अपना हस्ताक्षर व कोई शब्द नहीं लिखें़ अंगूठे का निशान भी नहीं देंगे़ साथ ही अपनी अधिमानता दर्शाने के लिए सही व क्रास का निशान अंकित नहीं करें़ ऐसे, मतपत्र होने पर मतपत्र को अस्वीकृत कर दिया जायेगा़ निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के उक्त निर्देश के अनुरूप ही मतदाता मतदान करेंगे़ इसके विपरीत करने पर मतपत्र अस्वीकृत कर दिया जायेगा़ बताते चलें कि 7 जुलाई को चुनाव, 10 जुलाई को को मतगणना होगी़ इस बाबत उम्मीदवार की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को अंतिम दिन चली़ 19 जून को स्क्रूटनी, 23 जून तक नाम वापसी का समय निर्धारित है़ जानकारी के अनुसार छह हजार से अधिक मतदाता इस चुनाव में मतदान करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >