लिंक फे ल होने की बात सुनकर महिला उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

/रफोटो संख्या : 18खानपुर. प्रखंड के खानपुर बाजार स्थित संेट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पिछले 15 दिनों से लिंक फेल रहने की समस्या बनी हुई है. इधर विगत शनिवार से मानों कार्य ही ठप है. किसी तरह दूसरे बैंक के सहयोग से कुछ कार्य संचालित हो रहे है. मंगलवार को उक्त समस्या सुनते ही […]

/रफोटो संख्या : 18खानपुर. प्रखंड के खानपुर बाजार स्थित संेट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पिछले 15 दिनों से लिंक फेल रहने की समस्या बनी हुई है. इधर विगत शनिवार से मानों कार्य ही ठप है. किसी तरह दूसरे बैंक के सहयोग से कुछ कार्य संचालित हो रहे है. मंगलवार को उक्त समस्या सुनते ही महिला उपभोक्ताओं में आक्रोश भड़क उठा. और देखते ही देखते बैंक से बाहर निकलकर दर्जनों महिलाओं ने विभाग के प्रति जमकर नाराजगी जतायी. लगातार लिंक फेल होने से बैंक कर्मियों व उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे है. बैंकों की कोर बैंकिग से जोड़ने के बाद भी आये दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भारी धूप व गर्मी के बीच दूर दराज से आये ग्राहकोंे को कार्य नहीं होने पर परेशानियां स्वाभाविक है. बता दें कि उक्त शाखा में सबसे अधिक 20 हजार से अधिक उपभोक्ता है. विभाग को इसक ी जानकारी होने के बाद भी समस्या यथावत है. शाखा प्रबंधक सुरेश प्रसाद ने बताया कि लिंक की समस्या बराबर होती है. इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >