समस्तीपुर. विद्यान परिषद् चुनाव में धन कु बेरों का जमावड़ा लग गया है. इन्हें वामपंथी उम्मीदवार पटखनी देगी. आज वामपंथ समय की मांग है. उक्त बातें माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने पार्टी कार्यालय में आहूत बैठक को संबोधित करते हुये कहा. गंठबंधन के प्रत्याशी नीलम देवी के नामांकन के बाद यह बैठक आहूत की गयी. संबोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि इस चुनाव में बाहुबल व वोट खरीद कर चुनाव जीतने की मंशा अन्य दलों की है जो कि पूरी नहीं हो सकेगी. आज पूंजीवाद को बढावा दिया जा रहा है. जिसका मुंह तोड़ जवाब जिला की जनता देगी. लोग दल बदल कर रहें है मगर इनका चेहरा जग जाहिर है. मौके पर प्रयागचंद्र मुखिया, बैजनाथ ठाकुर,राम दयाल भारती, राम प्रीत पासवान, वीणा देवी, सुनैना देवी, रामानुज पंडित, मालती सिंहा, कामिनी देवी, महेश कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल थे. दलसिंहसराय : सीपीआइएम, सीपीआइ व सीपीआइएमएल की संयुक्त बैठक मनियारपुर पैक्स भवन पर कैलाश प्रसाद राय की अध्यक्षता में हुई. इसमें विप चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार नीलम देवी की जीत के लिये रणनीति पर विचार करते हुए प्रचार प्रसार तेज करने का निर्णय लिया गया़ साथ ही 18 सदस्यीय कमेटी अर्जुन राय व कैलाश प्रसाद राय के संयोजकत्व में गठित की गयी़ अजय कुमार, राम विलास राय विमल, राम सेवक राय समेत अन्य मौजूद थे़
धनकुबेरों को पटखनी देगी वामपंथी उम्मीदवार
समस्तीपुर. विद्यान परिषद् चुनाव में धन कु बेरों का जमावड़ा लग गया है. इन्हें वामपंथी उम्मीदवार पटखनी देगी. आज वामपंथ समय की मांग है. उक्त बातें माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने पार्टी कार्यालय में आहूत बैठक को संबोधित करते हुये कहा. गंठबंधन के प्रत्याशी नीलम देवी के नामांकन के बाद यह बैठक आहूत […]
